केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा- स्टार्टअप्स ने 12.42 लाख से अधिक रोजगार प्रदान किए

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा- स्टार्टअप्स ने 12.42 लाख से अधिक रोजगार प्रदान किए

https://ddnews.gov.in/hi/Union%20Minister%20Som%20Prakash%20said-%20Startups%20provided%20more%20than%2012.42%20lakh%20jobs

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों से 31 दिसंबर 2023 तक उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या बढ़कर 1,17,254 हो गई है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों से 31 दिसंबर 2023 तक उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या बढ़कर 1,17,254 हो गई है। इन मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स ने महत्वपूर्ण आर्थिक प्रभाव पैदा करते हुए 12.42 लाख से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा की है। प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में कम से कम एक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप है, जो देश भर के 80% से अधिक जिलों में फैला हुआ है।

सरकार ने नवाचार, स्टार्टअप को बढ़ावा देने और देश के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के उद्देश्य से 16 जनवरी 2016 को स्टार्टअप इंडिया पहल की शुरुआत की थी।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार विशिष्ट उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए, सरकार द्वारा स्टार्टअप इंडिया के तहत विभिन्न कार्यक्रम लागू किए जा रहे हैं। 2016 में स्टार्ट-अप इंडिया पहल की शुरुआत के बाद से, 31 दिसंबर, 2023 तक 55,816 डीपीआईआईटी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप में कम से कम एक महिला निदेशक है। सरकार महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम लागू कर रही है।

Report Page