टेक्नॉप्रॉम-2022 फोरम में शहरी क्षेत्र के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर की नई अवधारणा की प्रस्तुति

टेक्नॉप्रॉम-2022 फोरम में शहरी क्षेत्र के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर की नई अवधारणा की प्रस्तुति

W.E.T.E.R. & GOROD L.E.S.

26 अगस्त, 2022 को, IX अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी विकास फोरम ‘टेक्नॉप्रॉम -2022’ का सफलतापूर्वक समापन हो गया। वैज्ञानिक विकास एवं संवाद फोरम के रूप में डिजिटल प्रौद्योगिकियों, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक बुनियादी ढांचों में सुधार और विस्तार द्वारा आर्थिक विकास से जुड़ी समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से आयोजित इन गतिविधियों को वैज्ञानिक और तकनीकी सप्ताह के रूप में परिभाषित किया गया।

यह मंच शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक संगठनों की क्षमता के आपसी संयोजन, वैज्ञानिक अनुसंधान हेतु प्रभावी इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण, नवाचारों का व्यावसायीकरण, अर्थव्यवस्था की दक्षता वृद्धि और लोगों के गुणवत्ता पूर्ण जीवन पर चर्चा करने हेतु विशाल व्यावसायिक मंचों में से एक बन गया। राष्ट्रीय वैज्ञानिक एवं तकनीकी उद्देश्यों को पाना और समय-समय पर अद्यतन करना इस फोरम का मिशन है। प्रदर्शनी का प्रमुख उद्देश्य है, वैज्ञानिक परियोजनाओं के प्रभावी व्यावसायीकरण और प्रोटोटाइप से बड़े पैमाने पर उत्पादन अनुकूल स्थितियों का निर्माण।

इस विशाल फोरम के बैनर तले 190 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें रूस के 60 से अधिक क्षेत्रों के लगभग 800 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। टेक्नॉप्रॉम-2022 फोरम ने 19 देशों के प्रतिनिधिमंडलों सहित लगभग 12,000 प्रतिभागियों की मेजबानी की। 60 से अधिक देशों के विशेषज्ञों ने ऑनलाइन माध्यम से इस विशाल तकनीकी कार्यक्रम को देखा। यह फोरम दर्जन भर प्रमुख टीवी और रेडियो चैनलों द्वारा कवर किया गया। फोरम में निम्नलिखित क्षेत्रों से जुड़ी विकास के मुद्दे पर गहन चर्चा हुई:

● वर्तमान के वैज्ञानिक और तकनीकी नीतियों से जुड़े मुद्दे;

● वैज्ञानिक, तकनीकी और औद्योगिक सहयोग;

● वर्तमान डिजिटल प्रौद्योगिकियां;

● ऊर्जा क्षेत्र में विज्ञान और नई प्रौद्योगिकियां, "हरित अर्थव्यवस्था";

● आनुवंशिकी, जैव प्रौद्योगिकी एवं जैव सुरक्षा;

● उच्च तकनीक वाली दवा और गुणवत्ता पूर्ण जीवन;

● कृषि प्रौद्योगिकी और खाद्य सुरक्षा;

● परमाणु प्रौद्योगिकियां एवं मेगासाइंस परियोजनाएं;

● वैज्ञानिक और तकनीकी सफलता के लिए उत्तरदायी विशेषज्ञ समूह।

टेक्नॉप्रॉम-2022 फोरम में GOROD L.E.S (Logistic Eco System) और W.E.T.E.R द्वारा शहरी क्षेत्र के लिए तैयार नवीन इन्फ्रास्ट्रक्चर अवधारणा का प्रदर्शन भी शामिल था।

इस नवीन शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को मॉडल के जरिए प्रदर्शित किया गया, जिसमें नवीन शहरी बहु-स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रणाली को पवन ऊर्जा परिसरों के साथ कार्यात्मक और तकनीकी रूप से जोड़ कर दिखाया गया।

https://youtu.be/kZ5Xa26ElSs

Report Page