दक्षिण अफ्रीका में ‘शहरी परिवहन एवं रसद प्रणाली’ के पेटेंट आवेदन के पूर्ण विनिर्देश की स्वीकृति की अधिसूचना
W.E.T.E.R. & GOROD L.E.S.दक्षिण अफ्रीका गणराज्य में अंतरराष्ट्रीय पेटेंट आवेदनों (PCT) को राष्ट्रीय सुरक्षा पत्र में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया सबसे आसान और सस्ती है। दक्षिण अफ्रीका अफ्रीकी महादेश का प्रवेश द्वार है।

2022 में कंपनियों और बौद्धिक संपदा के पंजीकरण के लिए दक्षिण अफ्रीकी कार्यालय द्वारा (www.cipc.co.za) ‘शहरी परिवहन एवं रसद प्रणाली’ आविष्कार के लिए कॉपीराइट धारक त्यागलिन दे. को पेटेंट आवेदन के पूर्ण विनिर्देश की स्वीकृति की सूचना प्राप्त हुई, जिसे अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट सहयोग संधि РСТ (Patent Cooperation Treaty) 1970 के राष्ट्रीय चरण के तहत दाखिल किया गया था। पेटेंट आवेदन के जर्नल (Е-Patent Journal) में प्रकाशन के पश्चात ‘शहरी परिवहन एवं रसद प्रणाली’ आविष्कार को पेटेंट प्रकाशन की तिथि से वैध माना जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका में पेटेंट अधिनियम 1978 के प्रावधानों के अनुसार, फाइलिंग तिथि तय होने के बाद, सिर्फ एक औपचारिक परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसके तहत औपचारिक आवश्यकताओं के अनुपालन के लिए आवेदन की जाँच की जाती है। परीक्षा के सकारात्मक परिणाम आने के 2 महीने के भीतर पंजीकरण, आधिकारिक बुलेटिन में प्रकाशन और आविष्कार के लिए पेटेंट जारी किया जाता है। दक्षिण अफ्रीका में पेटेंट जारी करने के लिए कोई राज्य शुल्क नहीं लिया जाता है।
दावा किए गए तकनीकी समाधान की ख़ासियत, आवेदन पर विचार और दक्षिण अफ्रीका में पेटेंट जारी करने संबंधी प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए, न्यूनतम समय में ‘शहरी परिवहन एवं रसद प्रणाली’ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा पत्र प्राप्त करने की संभावना है।
दक्षिण अफ्रीका में ‘शहरी परिवहन एवं रसद प्रणाली’ के लिए पेटेंट प्राप्त करना आशाजनक प्रतीत हो रहा है। आर्थिक विकास के मामले में, यह देश सभी अफ्रीकी देशों में अग्रणी स्थान रखता है। यह देश पूरे अफ्रीकी महादेश के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 28%, औद्योगिक का 40% और कृषि उत्पादों का 30% हिस्सा है। दक्षिण अफ्रीकी अर्थव्यवस्था स्थिर विकास की स्थिति में है, और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के मामले में 17वें स्थान पर है। इस तरह की सफलता समृद्ध संसाधन, भूमि संसाधनों की प्रचुर उपलब्धता, व्यापक उन्नत तकनीकी आधार और काफी सस्ते कुशल और अकुशल श्रमिकों की बाजार में उपस्थिति के कारण है। साथ ही, देश में आर्थिक सुधार के लिए एक सक्षम आर्थिक नीति है, जो संरचनात्मक सुधारों के साथ ही\
देश की मुद्रास्फीति को धीमा रखते हुए, राज्य की वित्तीय प्रणाली को मजबूती प्रदान करने और विदेशी आर्थिक प्रभाव को बढ़ाने एवं आर्थिक विकास में तेजी लाने में सहायता करता है।
दक्षिण अफ्रीका में वित्तीय निवेश का बेहतर माहौल है। यहाँ बैंकिंग और बीमा सेवाओं की स्पष्टता और विश्वसनीयता सुनिश्चित है तथा कानून द्वारा निवेशकों को आकर्षित किया जाता है। प्रत्यक्ष निवेश में रुचि के चलते दक्षिण अफ्रीकी सरकार होनहार विदेशी निवेशकों को ऐसे उद्यम के निर्माण के अवसर देती है, जिनमें उनके 100% स्वामित्व हों। निवेशकों के लिए अफ्रीकी देशों के बाजारों के अलावा हिंद महासागर से लगे देशों में अपने उत्पादों को पहुंचाना सरल होता है। साथ ही, यहाँ उन्हें अपेक्षाकृत सस्ते मूल्य पर बिजली प्रदान की जाती है, तथा प्राकृतिक संसाधनों तक मुफ्त पहुँच है। दक्षिण अफ्रीका ने स्थानीय और विदेशी निवेशकों के लिए मूल्य नियंत्रण, उद्यम पूंजी की मात्रा, मुनाफे और लाभांश के निर्यात आदि पर प्रतिबंध के बिना, एक समान कानूनी शर्तें बनाई हैं। दक्षिण अफ्रीकी अर्थव्यवस्था में निवेश के लिए सबसे लोकप्रिय क्षेत्र है: दूरसंचार उद्योग, ऊर्जा, प्रकाश उद्योग और मोटर वाहन उद्योग। यहाँ मुख्य निवेशक संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया आदि देशों से हैं।
परियोजना दल