संयुक्त अरब अमीरात में “शहरी परिवहन और रसद प्रणाली” के पेटेंट पर विचार के लिए आवेदन की स्वीकृति

संयुक्त अरब अमीरात में “शहरी परिवहन और रसद प्रणाली” के पेटेंट पर विचार के लिए आवेदन की स्वीकृति

W.E.T.E.R. & GOROD L.E.S.

अरब देशों में बौद्धिक संपदा का पेटेंट कराना दुनिया भर के आवेदकों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है।

वर्तमान में, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में “शहरी परिवहन और रसद प्रणाली” का पेटेंट कराने पर काम चल रहा है। 2020 में, पेटेंट वकील के माध्यम से, आविष्कार के कॉपीराइट धारक दे. त्यागलिन ने बौद्धिक संपदा संरक्षण के लिए पेटेंट प्राप्त करने हेतु अधिकृत अर्थव्यवस्था मंत्रालय के एक विभागी निकाय के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया था। 2022 के पतझड़ में, बौद्धिक संपदा संरक्षण विभाग की तरफ से पेटेंट संख्या 6000208 के लिए आधिकारिक और कानूनी रूप से आवेदन को अनुमति देने संबंधित निर्णय की अधिसूचना प्राप्त हुई, जो औपचारिक परीक्षा के पूर्ण होने एवं आवेदन के सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वीकृति को दर्शाती है। यह निर्णय आवेदन पर विचार और स्वीकृति के प्रारंभिक निर्धारण, जिसके अंतर्गत यह तकनीकी समाधान पेटेंट योग्यता मानदंडों को पूरा करता है और पेटेंट दिया जा सकता है, के आधार पर किया गया है। पेटेंट योग्यता के लिए स्थापित मानदंड हैं: नवीनता, आविष्कारशील कदम और औद्योगिक प्रयोज्यता।

आवेदन पर विचार और स्वीकृति के बाद, इसे विशेष जांच के लिए भेजा जाता है, और पेटेंट से जुड़े आवेदन की जानकारी का प्रकाशन संयुक्त अरब अमीरात के आधिकारिक बुलेटिन में किया जाता है। परीक्षा के लिए अतिरिक्त शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता होती है। इस प्रक्रिया में दो साल तक का समय लग सकता है। परीक्षा के दौरान, तीन मानदंडों के अनुसार आवेदन की सावधानीपूर्वक जांच की जाती है, और यह संभव है कि परीक्षा अवधि के दौरान आवेदन में निहित जानकारी की पुष्टी के लिए और दस्तावेज के अनुरोध किए जाएँ, जैसे : विशिष्ट आविष्कार का विस्तारपूर्वक वर्णन करने वाला सार,  उद्योग में इसके इस्तेमाल होने संबंधी जानकारी।

सूचना प्रौद्योगिकी, संचार और वित्त के क्षेत्र में संयुक्त अरब अमीरात के तीव्र आर्थिक विकास ने संयुक्त अरब अमीरात में बड़े पैमाने पर पेटेंट के पंजीकरण की आवश्यकता पर बल दिया है। संयुक्त अरब अमीरात में आविष्कार के पेटेंट कराने की गति बढ़ रही है। चूंकि नकली सामानों (वाहन के कलपुर्जे, चमड़े के सामान, बिजली के उपकरण, आदि) के व्यापार चलते होने वाली क्षति बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए इन उल्लंघनों का मुकाबला करने के लिए निर्णायक उपायों की विशेष आवश्यकता है। हाँ, और वहाँ तेल भंडार भी असीमित नहीं हैं - इसलिए देश बस कच्चे माल का उत्पादक बन कर नहीं रहना चाहता। आर्थिक विकास के कई क्षेत्रों को प्रोत्साहित करना इस देश का महत्वपूर्ण कदम है। इसलिए, बौद्धिक उपलब्धियों के महत्व पर जोर देने के लिए संयुक्त अरब अमीरात बौद्धिक संपदा संघ अपने राष्ट्रीय कानून के अनुसार काम करने के अलावा WIPO, WTO एवं पेरिस कन्वेंशन का भी पूर्ण अनुपालन करता है। यहाँ बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन करने वालों को 3 महीने तक की कैद की सजा दी जाती है, एवं दोबारा ऐसा करने की स्थिति में, यह अवधि छह महीने तक बढ़ जाती है, और 500,000 दिरहम का जुर्माना भी लगाया जाता है।

संयुक्त अरब अमीरात बौद्धिक संपदा के सम्मान के महत्व को लगातार बढ़ावा दे रहा है, और इसके लिए सभी उपलब्ध संसाधन जुटाए गए हैं: तकनीकी, कानूनी, प्रबंधकीय। साथ ही, सामान्य आवश्यकताओं का पालन करते हुए, विधायी आधार में भी सुधार और आधुनिकीकरण की प्रक्रिया चल रही है। 20वीं सदी के अंत तक यहाँ तीन बौद्धिक संपदा कानून लागू हुए हैं: पेटेंट कानून, कॉपीराइट कानून एवं ट्रेडमार्क कानून।

 राज्य में (तेल और बैंकिंग क्षेत्र को छोड़कर) आयकर और पूंजीगत कर नहीं है, अतः यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए एक आकर्षक देश है। संयुक्त अरब अमीरात में आने वाले विदेशी उद्यमियों को उपयोगी जानकारी प्रदान की जाती है और उन्हें यहाँ का निवास वीजा भी जारी किया जाता है। मुक्त आर्थिक क्षेत्र को एक अलग राज्य निकाय द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जो उद्यमों को पंजीकृत करने के अलावा लाइसेंस भी जारी करता है। समय और माँग को ध्यान में रखते हुए, इस देश में एक इंटरैक्टिव पोर्टल (अरब सेंटर फॉर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) सफलतापूर्वक काम कर रहा है, जिसमें बौद्धिक संपदा के विधायी संसाधन और अरब दुनिया में इसके संरक्षण के तरीकों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है।

दावा किए गए तकनीकी समाधान “शहरी परिवहन और रसद प्रणाली” की नवीनता और आकर्षण के कारण संयुक्त अरब अमीरात के अर्थव्यवस्था मंत्रालय के तहत अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट पंजीकरण केंद्र (ICPR)  द्वारा इसे कम समय में ही पेटेंट प्रदान करना संभव लगता है।

Link to file  


परियोजना दल।


Report Page