12 जनवरी 2020, इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ...
@TargetGovtJobs♦♦♦ ⚜🕉⚜ ♦♦♦
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 12 जनवरी 2020*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1941
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2076
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया-20:13 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* पुष्य-11:49 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* तैतिल-09:30 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* विश्कुम्भ-10:44 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 07:15
*🌄सूर्यास्त-* 17:43
*🌙चन्द्रोदय-* 19:26
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क-दिनरात
*🌞सूर्यायण-* उत्तरायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:08 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 16:25 से 17:43
*🎑ऋतु-* शिशिर
*❄अवधि* सर्दियों का मौसम
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 माघ बदी द्वितीया 20:13 तक पश्चात् तृतीया शुरु , विघ्नकारक भद्रा 30:53 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:50 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 11:50 तक , राजयोग , रवि पुष्य योग ,महर्षि महेश योगी जयन्ती , श्री भगवान दास जयन्ती (भारत रत्न सम्मानित) , श्रीमती प्रियंका गाँधी / वाड्रा जन्मदिवस , श्री एम॰ वीरप्पा मोइली जन्म दिवस , श्री रामकृष्ण हेगडे स्मृति दिवस , श्री अमरीशपुरी स्मृति दिवस , स्वामी विवेकानंद जयन्ती (राष्ट्रीय युवा दिवस) व 31वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (National Road Safety Week) 11 जनवरी से 17 जनवरी तक।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 माघ बदी तृतीया 17:33 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , श्री गणेश संकष्टी चतुर्थी व्रत , तिलकुटी चतुर्थी व्रत , सौभाग्य सुन्दरी व्रत , गौरी वक्रतुंड चतुर्थी , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , विघ्नकारक भद्रा 17:33 तक , बुध मकर राशि में 11:34 पर , गुरु बाल्यत्व समाप्त 07:32 पर , श्री राकेश शर्मा जन्म दिवस , लोहड़ी पर्व व 31वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (National Road Safety Week) 11 जनवरी से 17 जनवरी तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*साधवो हृदयं मह्यं*
*साधूनां हृदयं त्वहम्।*
*मदन्यत् ते न जानन्ति*
*नाहं तेभ्यो मनागपि।।*
*〰श्रीमद्भागवतम् , 9/4/68*
*अर्थात्👉*
_श्रीहरि कहते हैं - _मेरे प्रेमी भक्त तो मेरा हृदय हैं और उन प्रेमी भक्तों का हृदय स्वयं मैं हूँ। वे मेरे अतिरिक्त और कुछ नहीं जानते तथा मैं उनके अतिरिक्त और कुछ भी नहीं जानता।_
🌹
*12 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1701 - नीदरलैंड में ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया गया।
1708 - शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
1757 - ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
1866 - लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।
1908 – पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।
1924- गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
1934 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फाँसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
1948 – महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया।
1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में 'संयुक्त प्रांत' का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया ।
1964 – भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह अब तक रिकॉर्ड है।
1964– जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति की शुरुआत और गणतंत्र की घोषणा की।
1984 - स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घाेषणा की गयी।
1990 – रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
1991 - अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई काे मंजूरी दी।
1998 – यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर सहमत हुए।
2001 - भारत का इंडोनेशिया - रूस - चीन संधि से इंकार ।
2001 - नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात।
2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
2003 - भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
2004 - दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
2005 – टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से 'डीप इम्पैक्ट' अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया।
2006 - भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2007 - हिन्दी फ़िल्म 'रंग दे बसन्ती' बाफ़्टा के लिए नामांकित।
2008 - कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
2008 - दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्ममहोत्सव की बुनियाद रखने वाले 'मुर्रे दस्ती कोहल' का निधन।
2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।
2009 - इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
2010- भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलो की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई।
2010 - कैरेबियाई देश हैती में आए भयंकर भूकंप में लाखों लोगों की मौत और राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस का अधिकतर हिस्सा तबाह हो गया।
2015 - कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।
2018 - इसरो ने लॉन्च किया 100वाँ उपग्रह, एक साथ भेजे 31 सैटेलाइट्स।
2019 - जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर।
2019 - महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय मैचों में 10 हजार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बने।
2019 - सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण को राष्ट्रपति की मंजूरी, 1 सप्ताह में लाभ मिलेने की उम्मीद।
*12 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1863 – भारतीय दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरू एवं पश्चिम देशों में योग को पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ।
1869 - भगवान दास - 'भारत रत्न' सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।
1876 – अमरीकी लेखक जैक लंदन का जन्म हुआ। उन्होंने अपने जीवन के कई वर्ष उत्तरी ध्रुव और दक्षिण के तूफ़ानी समुद्र में बिताए और विभिन्न जातियों और लोगों से परिचित हुए।
1886 - नेली सेनगुप्ता - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1899 - बद्रीनाथ प्रसाद - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
1901 - उमाशंकर दीक्षित - 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।
1918 - महर्षि महेश योगी- भारतीय अध्यात्मवादी।
1918 - सी. रामचन्द्र - हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक।
1931 -अहमद फ़राज़ - प्रसिद्ध उर्दू कवि।
1930 - मुफ़्ती मोहम्मद सईद - भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री।
1964 - दिनेश शर्मा - राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री।
1964 - अजय माकन - भारतीय राजनीतिज्ञ।
1972 – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्म हुआ।
*12 जनवरी को हुए निधन👉*
1665 – फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फ़रमा का निधन हुआ। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्ही के नाम से जाने जाते हैं।
1924- गोपीनाथ साहा- पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी।
1934 - सूर्य सेन - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1940 - एम॰ वीरप्पा मोइली - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ।
1941 - प्यारे लाल शर्मा - भारतीय क्रांतिकारियों में से एक थे।
1976 - अगाथा क्रिस्टी - दुनिया के जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक।
1992 - कुमार गंधर्व - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
2000 - वीआर नेदुन्चझियान - दो बार तमिलनाडु राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे।
2004 - रामकृष्ण हेगडे - तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।
2005 - अमरीश पुरी - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।
*12 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 _महर्षि महेश योगी जयन्ती ।_
🔅 _श्री भगवान दास जयन्ती (भारत रत्न सम्मानित) ।_
🔅 _श्री एम॰ वीरप्पा मोइली जन्म दिवस_।
🔅 _श्री रामकृष्ण हेगडे स्मृति दिवस_।
🔅 _श्रीमती प्रियंका गाँधी / वाड्रा जन्मदिवस ।_
🔅 _श्री अमरीशपुरी स्मृति दिवस ।_
🔅 _स्वामी विवेकानंद जयन्ती (राष्ट्रीय युवा दिवस) ।_
🔅 _31वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (National Road Safety Week) 11 जनवरी से 17 जनवरी तक।_
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜