quiz

quiz



1.भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद जर्मनी को हराकर टोक्यो ओलम्पिक में निम्न में से कौन सा पदक जीत लिया है?

a.  रजत पदक

b.  कांस्य पदक

c.  स्वर्ण पदक

d.  इनमें से कोई नहीं


2.हिंदी एवं डोगरी भाषा की किस प्रसिद्ध लेखिका एवं कवयित्री का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

a.  पद्मा सचदेव

b.  अलका सरावगी

c.  ममता कालिया

d.  मृणाल पाण्डे


3.अमेरिका ने चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच किस देश को पहली बार हथियार बेचने को मंज़ूरी दे दी है?

a.  भारत

b.  पाकिस्तान

c.  जापान

d.  ताइवान







Ads by Jagran.TV

4.आईआईटी रुड़की ने किस राज्य के लिए भूकंप पूर्व चेतावनी (EEW) मोबाइल ऐप लॉन्च किया है?

a.  बिहार

b.  दिल्ली

c.  उत्तराखंड

d.  पंजाब


5.हाल ही में किस मशहूर फिल्म समीक्षक का 74 वर्ष की उम्र में स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों के चलते निधन हो गया है?

a.  ओम पुरी

b.  आलोक नाथ

c.  राशिद ईरानी

d.  अनु कपूर


6.हाल ही में किस देश ने 3 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड-19 टीके लॉन्च किए?

a.  नेपाल

b.  यूएई

c.  भारत

d.  जापान


7.अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के सदस्य राष्ट्रों ने कोविड-19 महामारी के कारण बढ़ते कर्ज और आर्थिक गिरावट से निपटने में देशों की मदद करने हेतु कितने बिलियन डॉलर को मंजूरी दी है?

a.  600 बिलियन डॉलर

b.  550 बिलियन डॉलर

c.  490 बिलियन डॉलर

d.  650 बिलियन डॉलर


8.हाल ही में किस देश ने विश्व प्रसिद्ध एंटी-शिप मिसाइल हार्पून (Harpoon) का ज्वाइंट कॉमन टेस्ट सेट (JCTS) भारत को देने का फैसला किया है?

a.  चीन

b.  अमेरिका

c.  पाकिस्तान

d.  रूस


9.हाल ही में किस भारतीय महिला शटलर ने टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत लिया है?

a.  सायना नेहवाल

b.  पीवी सिंधु

c.  ज्वाला गुट्टा

d.  अश्विनी पोनप्पा


10.निम्न में से किस देश को अगस्त 2021 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अध्यक्षता सौंपी गयी है?

a.  नेपाल

b.  चीन

c.  भारत

d.  रूस


उत्तर-


1.b. कांस्य पदक

भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक हासिल कर लिया है. भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को हरा दिया. भारत ने मैच में शुरुआत में पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की और जर्मनी के खिलाफ मैच को 5-4 से जीत लिया. टीम इंडिया ने इससे पहले आखिरी बार हॉकी में साल 1980 में ओलंपिक मेडल जीता था.


2.a. पद्मा सचदेव

हिंदी और डोगरी की वरिष्ठ लेखिका पद्मा सचदेव के निधन की खबर से कला जगत शोकाकुल है. डोगरी लोक गीतों से प्रभावित होकर करीब 12 साल की उम्र से ही कविता लिखने वाली पद्मा साहित्य जगत के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों में भी बेहद पॉपुलर थीं. डोगरी की आधुनिक कवयित्री पद्मा सचदेव का कविता संग्रह ‘मेरे गीत’ को 1971 को 1971 में पुरस्कार मिला था. उनकी किताब ‘चित चेते’ के लिए 2016 में 25वें सरस्वती पुरस्कार से सम्मानित की गई थीं.


3.d. ताइवान

अमेरिका ने चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच ताइवान को पहली बार हथियार बेचने को मंज़ूरी दे दी है. अमेरिकी विदेश विभाग ने ताइवान को 750 अरब डॉलर के हथियार समझौते की मंज़ूरी दी. ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह निर्णय अमेरिकी सरकार की ताइवान के प्रति, प्रतिबद्धता को दर्शाता है. अमेरिका ने यह फैसला ऐसे समय में किया है, जब चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ रहा है.


4.c. उत्तराखंड

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने उत्तराखंड के लिए भूकंप पूर्व चेतावनी (EEW) मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. Earthquake Early Warning Mobile App आपदा की शुरुआत के बारे में लोगों को सचेत करेगी. यह भूकंप की शुरुआत का पता लगा सकती है और राज्य में महत्वपूर्ण भूकंप आने से पहले चेतावनी जारी कर सकती है. यह मोबाइल ऐप प्रोजेक्ट उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रायोजित किया गया था.


5.c. राशिद ईरानी

मशहूर फिल्म समीक्षक राशीद ईरानी का निधन हो गया है. 74 साल के राशीद ईरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से गुजर रहे थे. राशिद ईरानी के निधन से फिल्म जगत में भी शोक की लहर है. करण जौहर ने राशिद ईरानी के निधन पर शोक प्रकट किया है. 


6.b. यूएई

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 3 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड-19 टीके लॉन्च किए. UAE 3-17 वर्ष की आयु के बच्चों को चीन के सिनोफार्म COVID-19 वैक्सीन लगाएगा. यह फैसला क्लिनिकल ट्रायल और व्यापक मूल्यांकन के बाद लिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, 900 बच्चों की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया के लिए परीक्षण की निगरानी की गई थी. संयुक्त अरब अमीरात में दुनिया की उच्चतम टीकाकरण दरों में से एक है. 


7.d. 650 बिलियन डॉलर

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) के सदस्य राष्ट्रों ने कोविड-19 महामारी के कारण बढ़ते कर्ज और आर्थिक गिरावट से निपटने में देशों की मदद करने हेतु 650 बिलियन डॉलर को मंजूरी दी है. विशेष आहरण अधिकार कहे जाने वाले इन आरक्षित परिसंपत्तियों को 2009 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद पहली बार बनाया गया है जब 250 बिलियन डॉलर जारी किए गए थे. यह वैश्विक आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देने में मदद करेगा.


8.b. अमेरिका

अमेरिका ने विश्व प्रसिद्ध एंटी-शिप मिसाइल हार्पून (Harpoon) का ज्वाइंट कॉमन टेस्ट सेट (JCTS) भारत को देने का फैसला किया है. अमेरिका ने 82 मिलियन डॉलर (करीब 6 अरब 9 करोड़ 20 लाख 87 हजार 500 रु.) की एंटी शिप हारपून मिसाइल डील को मंजूरी दे दी है. इस मिसाइल के साथ भारत को इससे जुड़े कई दूसरे उपकरण भी दिए जाएंगे. 


9.b. पीवी सिंधु

भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने 01 अगस्त 2021 को टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल के मैच में चीन की शटलर बिंगजिआओ पर 21-13 और 21-15 से जीत दर्ज की है. पीवी सिंधु ओलंपिक के व्यक्तिगत इवेंट में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं. पुरुषों में पहलवान सुशील कुमार (कांस्य- बीजिंग 2008, रजत- लंदन 2012) ने यह कारनामा किया था.  


10.c. भारत

भारत अगस्त महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(UNSC) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के लिए तैयार है. भारत 01 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालेगा और इस महीने के दौरान भारत समुद्री सुरक्षा, शांति स्थापना और आतंकवाद विरोधी तीन प्रमुख क्षेत्रों में हस्ताक्षर कार्यक्रमों की मेजबानी करने के लिए तैयार है.


Report Page