Gk

Gk

https://t.me/Current_affairs_in_Hindi

🍎1.“कांग्रेस वास्तव में बिना हथियारों के गृहयुद्ध में है”

कांग्रेस के सन्दर्भ में यह कथन किसने कहा था?

[A] लार्ड डफरिन

[B] मुहम्मद अली जिन्नाह

[C] सय्यद अहमद खान

[D] लार्ड कर्ज़न

🍒Correct Answer: C [सय्यद अहमद खान ]

उपरोक्त कथन सर सय्यद अहमद खान द्वारा कहा गया था, उन्होंने कड़े शब्दों में कांग्रेस की निंदा थी। वे एक मुस्लिम समाज सुधारक थे, उन्होंने “अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय” की स्थापना 1875 में मोहेम्द्दन एंग्लो ओरिएण्टल कॉलेज के रूप में की थी। इसका नाम बदलकर1920 में अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय कर दिया गया।

🍎2.अर्जेंटीना की आधिकारिक राष्ट्रभाषा क्या है?

[A] स्पेनिश

[B] फ्रेंच

[C] इंग्लिश

[D] पोर्तुगीज

🍒Correct Answer: A [स्पेनिश]

स्पेनिश अर्जेंटीना, बोलीविया, चिली कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, ​​डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, एल साल्वाडोर, इक्वेटोरियल गिनी, ग्वाटेमाला, होंडुरास, मैक्सिको, निकारागुआ, पनामा, परागुए, पेरू, स्पेन, उरुग्वे और वेनेजुएला जैसे 20 से ज्यादा देशों में बोली जाती है।

🍎3.निम्नलिखित में से कौनसी एजेंसी/संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ से संबंधित नहीं है?

[A] युनिवर्सल पोस्टल यूनियन

[B] इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन

[C] वर्ल्ड मिटिओरोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन

[D] इंटरनेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ़ फ्री ट्रेड यूनियन

🍒Correct Answer: D [इंटरनेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ़ फ्री ट्रेड यूनियन]

इंटरनेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ़ फ्री ट्रेड यूनियन एजेंसी/संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ से संबंधित नहीं है|

🍎4.भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय किस स्थान पर स्थित है?

[A] हैदराबाद

[B] विशाखापत्तनम

[C] चेन्नई

[D] कोच्ची

🍒Correct Answer: C [चेन्नई ]

भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित है, इसकी स्थापना 14 नवम्बर, 2008 को की गयी थी। यह समुद्री विज्ञान में भारत का एक मात्र विश्वविद्यालय है।

🍎5.पालपुर कुनो वन्यजीव अभ्यारण्य किस प्रदेश में है?

[A] उत्तर प्रदेश

[B] मध्य प्रदेश

[C] कर्नाटक

[D] गुजरात

🍒Correct Answer: B [मध्य प्रदेश]

पालपुर कुनो वन्यजीव अभ्यारण्य उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में है और शेवरपुर जिले में है। यह 900 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहाँ अनेक जानवर पाए जाते हैं जिनमें भेड़िये, बंदर, तेंदुए, नीलगाय प्रमुख हैं। इसके अलावा यहाँ एशिया के शेरों के लिए वन्यजीव अभ्यारण्य बनाने की भी योजना है।

🍎6.विश्व में सर्वाधिक ज्वालामुखी किस महासागर में स्थित हैं?

[A] प्रशांत महासागर

[B] अटलांटिक महासागर

[C] हिन्द महासागर

[D] आर्कटिक महासागर

🍒Correct Answer: A [प्रशांत महासागर ]

प्रशांत महासागर में सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी पाए जाते है। इसी क्षेत्र में 40,000 के दायरे में रिंग ऑफ़ फायर नामक बेल्ट स्थित है, इस बेल्ट में सर्वाधिक ज्वालामुखी हैं।

🍎7.भारत में सबसे ज्यादा टाइगर रिज़र्व किस प्रदेश में हैं?

[A] महाराष्ट्र

[B] पश्चिम बंगाल

[C] उत्तर प्रदेश

[D] मध्य प्रदेश

🍒Correct Answer: D [मध्य प्रदेश]

भारत में सबसे ज्यादा टाइगर रिज़र्व मध्य प्रदेश में हैं। मध्य प्रदेश में ही भारत के सर्वाधिक वन्यजीव अभ्यारण्य, नेशनल पार्क हैं।

🍎8.निम्नलिखित में किसकी निर्माण खर्च सर्वाधिक और परिवहन का खर्च सबसे कम है?

[A] रेल

[B] सड़क

[C] जल परिवहन

[D] पाइपलाइन

🍒Correct Answer: D [पाइपलाइन]

पाइपलाइन के निर्माण का खर्च सर्वाधिक होता है लेकिन इसके यातायात का रंग सबसे कम होता है।

🍎9.RBI द्वारा बैंकों की उधार शक्तियों को रोकने के लिए निम्नलिखित में से किस का उपयोग किया जाता है?

[A] विदेशी मुद्रा प्रबंधन

[B] खुला बाजार परिचालन

[C] रेपो रेट

[D] रिवर्स रेपो रेट

🍒Correct Answer: B [खुला बाजार परिचालन]

खुला बाजार परिचालन आरबीआई द्वारा बाजार में / से सरकारी प्रतिभूतियों (G-sec) की खरीद और बिक्री को कहते हैं।

🍎10.चिश्ती सिलसिला एक सूफी सिलसिला है, जो चिश्त कस्बे से शुरू हुआ है। चिश्त कस्बा कहाँ स्थित है?

[A] अफगानिस्तान

[B] तुर्कमेनिस्तान

[C] उज्बेकिस्तान

[D] सऊदी अरब

🍒Correct Answer: A [अफगानिस्तान]

चिश्त कस्बा अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में स्थित एक कस्बा है। इसकी स्थापना 930 ई में अबू इशाक शमी ने की। पश्चिमी एशिया लौटने से पहले उन्होंने स्थानीय अमीर, अबू अहमद अब्दल के बेटे को प्रशिक्षित और नियुक्त किया, जिनके नेतृत्व में चिश्तीया क्षेत्रीय रहस्यमय आदेश के रूप में विकसित हुईं। 

चिश्ती सिलसिला की भारत में स्थापना ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ने की।इस सिलसिले के अन्य प्रमुख संत कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी, फरीदुद्दीन गंजशकर, निजामुद्दीन औलिया और अलाउद्दीन अली अहमद सबीर कल्यारी थे।

🍒🍒🍒🍒🍒🍒🍒🍒🍒🍒🍒🍒🍒

Sharing is caring

https://t.me/Current_affairs_in_Hindi


Report Page