Gg

Gg

@Drishti_Ias_Hindi_Official



यो तोशखाना (खजाना घर) भेज दी जाती हैं।


• जब आप लोक कल्याण मार्ग पर प्रवेश करेंगे तो सबसे पहले आप 9 लोक कल्याण मार्ग में प्रवेश करेंगे। इसके बाद पार्किंग हैं और फिर स्वागत कक्ष। इसके बाद बेहद सुरक्षा वाला क्षेत्र आरंभ होता है और इसके दायरे में 7, 5, 3 और 1 लोक कल्याण मार्ग आते हैं। यहाँ तक कि रिश्तेदारों को भी बिना बताए नहीं छोड़ा जा सकता। दोस्त/ यार भी प्रधानमंत्री से मिलने नहीं आ सकते। प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत सचिवों द्वारा एसपीजी को जिन आगंतुकों के नाम दिए जाते हैं, सिर्फ उन्हें ही प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति दी जाती है। यह नियम सभी पर लागू है। ये नियम सुरक्षा सलाहकारों, शीर्ष नौकरशाहों, रिश्तेदारों और अतिथियों पर भी लागू होते हैं। आगंतुकों के पास उनका एक पहचान पत्र होना चाहिए।



जानें भारतीय प्रधानमंत्री की शक्तियां एवं कार्य क्या हैं?


• एक बार इस बाधा को पार कर लेने के बाद, एसपीजी आगंतुक (visitor) को प्रधानमंत्री से मिलने जाने देते हैं। वहां कारों – टाटा नैनो, का एक बेड़ा होता है और पूरा इलाका उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र होता है। यहाँ तक कि आवासीय बंगला अतिरिक्त सुरक्षा के दायरे में होता है। इसके पास बना गगनचुंबी होटल सम्राट के शीर्ष चार मंजिल सरकार ने ले रखे हैं।


• इस छोटे से किले में कई सुविधाएं हैं जिसका अन्य बड़े बंगले सिर्फ सपने देखते हैं। इसमें एक पावर स्टेशन है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टर और नर्स चौबीसों घंटे यहाँ ड्यूटी देते हैं और एक एंबुलेंस छह बीएमड्ब्ल्यू कारों वाली प्रधानमंत्री के गाड़ियों के काफिले के साथ– साथ चलती है। ये सारी सुविधाएं वाजपेयी कार्यकाल के दौरान दिए गए आदेश के बाद दी गईं थीं। दो बीएमड्ब्ल्यू कारों का प्रयोग प्रधानमंत्री दिल्ली में करते हैं। दो कारें वीआईपी अतिथियों के लिए है और बाकी की दो कारें देश में प्रधानमंत्री के किसी भी यात्रा के दौरान साथ जाती हैं।




• मजेदार बात यह है कि 7 लोक कल्याण मार्ग में सिर्फ कलाकृतियां और पेंटिंग ही नहीं दिखाई देती बल्कि यहाँ फिल्म देखने की भी व्यवस्था है। वर्ष 2006 में लगे रहो मुन्ना भाई के रिलीज होने के तुरंत बाद यूएफओ मूवीज के निर्देशन ने 7 लोक कल्याण मार्ग में निजी स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। बाद में तारे जमीन पर और पीपली लाइव के निजी स्क्रीनिंग भी आयोजित किए गए।




• यहाँ तक कि नाई, दर्जी और स्टाइलिस्ट एक फोन कॉल पर हाजिर हो जाते हैं। 7 लोक कल्याण मार्ग की कुशलता से काम करने के लिए कामगारों की सेना की जरूरत होती है। सचिव कर्मचारियों के अलावा, इसमें करीब 50 माली, चपरासी और इलेक्ट्रिशियन हैं। इन कर्मचारियों को उनके संपूर्ण पृष्ठभूमि की जांच के बाद काम पर रखा जाता है। कर्मचारी रोज आते हैं और दिन समाप्त होने के बाद जाते हैं। यहां कुछ कर्मचारी तो ऐसे हैं जो दशकों से काम कर रहे हैं। 


• एयर इंडिया अपने आधिकारी विमान 'एयर इंडिया वन' से भारतीय प्रधानमंत्री को विमान सेवाएं मुहैया कराती है। इस फ्लाइट का नंबर हमेशा AI 1 होता हैं| 'एयर इंडिया वन' बोइंग 747-400 विमान है, जिसका मुख्य रूप से इस्तेमाल प्रधानमंत्री के विदेश दौरों के लिए किया जाता है। विमान के वीवीआईपी गियर में शयनकक्ष सुइट (suit), एक लाउंज और छह– सीटों वाला कार्यालय है। विमान में सेटेलाइट फोन, 4 पायलट और उन्नत हथियार होते हैं। विमान पर दिल्ली के पालम वायु सेना स्टेशन से निगरानी की जाती है। एयर फोर्स वन में कई मिसाईरोधी ढाल लगे हैं। इसमें सैट लिंक के साथ सुरक्षित संचार कक्ष भी है। घरेलू हवाई मार्ग के लिए भारतीय वायु सेना के पास प्रधानमंत्री के लिए 3 बिजनेस जेट विमान – राजदूत, राजहंस और राजकमल, हैं।




• वीआईपी सुरक्षा को प्रभावित कर सकने वाली जानकारी के समन्वय, संग्रह और प्रसार की जिम्मेदारी आईबी और राज्य/ केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस की होती है।


• प्रधानमंत्री को शारीरिक सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने की जिम्मेदारी राज्य/ केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस और एसपीजी की होती है जबकि आईबी ऐसी संचालन एजेंसियों को खुफिया जानकारी प्रदान करती है।


• भारतीय प्रधानमंत्री तक कोई बाहरी व्यक्ति न पहुंच पाए इसके लिए एसपीजी उन्हें चारों तरफ से घेर कर चलती है। इन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका की खुफिया सेवा में दिए जाने वाले प्रशिक्षिण के जैसे ही प्रशिक्षण दिया जाता है।




• सार्वजनिक उपस्थिति के दौरान प्रधानमंत्री को बुलेट–प्रूफ जैकेट पहनना होता है।


• क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी पहली महिला थीं जिन्हें एसपीजी सुरक्षा मिली हुई थी और उनके सुरक्षा में महिला कमांडो को तैनात किया गया था।


तो अब आप भारत के प्रधानमंत्री


के आवास के बारे में जान गए होंगे। यह वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सरकारी आवास है और मुख्य कार्यालय भी है।


भारत के 7 प्रधानमंत्री और उनकी अद्भुत कारें


जानें भारत में वीआईपी और वीवीआईपी स्टेटस किसको मिलता है

Report Page