Current

Current

@Indiangk_quiz

🍁🌳डेली का डोज़ साप्ताहिक करेंट 🍁🌳
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

1. हाल ही में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने किस राज्य सरकार की नदी जोड़ो परियोजना पर पर्यावरणीय मंज़ूरी के अभाव का हवाला देते हुए रोक लगा दी है?
a. आंध्र प्रदेश✔
b. बिहार
c. पंजाब
d. गुजरात
विवरण: हाल ही में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने आंध्र प्रदेश सरकार की नदी जोड़ो परियोजना पर पर्यावरणीय मंज़ूरी के अभाव का हवाला देते हुए रोक लगा दी है. राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने आंध्र प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को फटकार लगाते हुए कहा कि बोर्ड कानूनी तौर पर अपने कर्त्तव्यों के निर्वाह में असफल रहा है.

2. हाल ही में निर्वाचन आयोग द्वारा किस राज्य के मुख्यमंत्री ‘कॉनराड के संगमा’ के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्रदान की गई है?
a. कर्नाटक
b. तमिलनाडु
c. मेघालय✔
d. सिक्किम
विवरण: हाल ही में निर्वाचन आयोग द्वारा मेघालय के मुख्यमंत्री ‘कॉनराड के संगमा’ के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्रदान की गई है. उल्लेखनीय है कि नेशनल पीपुल्स पार्टी ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव और अरुणाचल प्रदेश के राज्य विधानसभा चुनाव में एक राष्ट्रीय पार्टी के लिये निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा किया है.

3. हाल ही में किस भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है?
a. महेंद्र सिंह धोनी
b. युवराज सिंह✔
c. दिनेश कार्तिक
d. हरभजन सिंह
विवरण: भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 10 जून 2019 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. यह घोषणा युवराज सिंह ने साउथ मुंबई होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किया. युवराज सिंह ने 18 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा किया.

4. किस राज्य सरकार ने अभिनेता-फिल्मकार-लेखक गिरीश कर्नाड के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक और एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है?
a. कर्नाटक✔
b. तमिलनाडु
c. आंध्रप्रदेश
d. केरल
विवरण: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित अभिनेता-फिल्मकार-लेखक गिरीश कर्नाड के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक और एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

5. हाल ही में किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व डीएमके नेता आर.वी. जानकीरमन का निधन हो गया?
a. तेलंगाना
b. आंध्रप्रदेश
c. गोवा
d. पुद्दुचेरी✔
विवरण: डीएमके नेता और मई 1996 से मार्च 2000 तक पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री रहे आर.वी. जानकीरमन का 09 जून 2019 को 79 साल की उम्र में निधन हो गया. उनका उम्र से संबंधित बीमारियों को लेकर पुद्दुचेरी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था.

6. विश्व बैंक ने हाल ही में जारी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में 2019-20 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर कितना रहने का अनुमान लगाया है?
a. 7.8 प्रतिशत
b. 8.1 प्रतिशत
c. 7.5 प्रतिशत✔
d. 8 प्रतिशत
विवरण: विश्व बैंक ने हाल ही में जारी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है. दूसरी तरफ मौद्रिक नीति की द्विमासिक समीक्षा के दौरान 6 जून को रिज़र्व बैंक ने 2019-20 के लिये विकास दर अनुमान को पहले के 7.2 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है.

7. डेनमार्क में हुए आम चुनावों में निम्नलिखित में से किसे सत्ता प्राप्त हुई है?
a. ब्लू ब्लॉक
b. ऑरेंज ब्लॉक
c. व्हाईट ब्लॉक
d. रेड ब्लॉक✔
विवरण: डेनमार्क में हुए आम चुनाव में लेफ्ट यानी रेड ब्लॉक को सत्ता मिली है. इस गठबंधन की सोशल डेमोक्रेट पार्टी को सबसे अधिक वोट मिले. वर्तमान में सत्ताधारी राइट विंग यानी ब्लू ब्लॉक प्रधानमंत्री लार्स लोकी की अगुवाई में दूसरे स्थान पर रही. रेड ब्लॉक को 91 सीटें और ब्लू ब्लॉक को 75 सीटें मिली हैं.

8. नैसडेक की प्रेसिडेंट एडीना फ्रीडमन सहित किस दूसरे व्यक्ति को इस साल के ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड के लिये चुना गया है?
a. नरेंद्र मोदी
b. सुंदर पिचाई✔
c. विराट कोहली
d. आनंद महिंद्रा
विवरण: टेक्नोलॉजी आधारित अग्रणी प्लेटफॉर्म के रूप में दोनों कंपनियों के योगदान को देखते हुए अमेरिकी उद्योग संगठन यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल ने इनका चुनाव किया है. यह पुरस्कार अमेरिका और भारत की उन कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों को दिया जाता है, जो अमेरिका-भारत व्यापारिक क्षेत्र के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान करते हैं. गूगल और नैसडाक जैसी कंपनियों के योगदान से अमेरिका और भारत का द्विपक्षीय वस्तु एवं सेवा व्यापार पिछलेपाँच वर्षों में करीब 150 फीसदी बढ़कर 2018 में 142.1 अरब डॉलर पर पहुँच गया है.


9. सदियों पुराना ग्रामीण त्योहार वलसा देवरालु निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जा रहा है?
a. आंध्र प्रदेश✔
b. केरल
c. मध्य प्रदेश
d. झारखंड
विवरण: वलसा देवरालु’ आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में मनाया जाने वाला सदियों पुराना एक त्योहार है. यह एक पारंपरिक अनुष्ठान है जिसकी शुरुआत सम्राट श्रीकृष्ण देवरयालु या कृष्ण देवराय के शासन काल में हुई थी. ग्रामीण इलाकों में सूखे की स्थिति का सामना करने के लिये यह तब मनाया जाता है जब बुआई के लिये कुछ ही हफ्ते शेष बचे हों.

10. वर्ष 2019 को मनाये जा रहे विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का विषय क्या है?
a. मशीनरी से नहीं पढ़ाई से बचपन तैयार करो
b. बच्चों को फील्ड में नहीं सपनों पर काम करना चाहिए✔
c. बचपन बचाने का हर संभव प्रयास
d. मजदूरी से बचाओ, पढ़ाई में लगाओ बचपन
विवरण: प्रत्येक वर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है. बाल मज़दूरी के खिलाफ जागरूकता फैलाने और 14 साल से कम उम्र के बच्चों को इस काम से निकालकर उन्हेंय शिक्षा दिलाने के उद्देश्यव से इस दिवस की शुरुआत साल 2002 में 'द इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन' की ओर से की गई थी. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने वर्ष 2019 के लिए Children shouldn’t work in fields, but on dreams विषय निर्धारित किया है.


Report Page