♦♦♦ ⚜🕉⚜ ♦♦♦

♦♦♦ ⚜🕉⚜ ♦♦♦


*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

  *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

   *📝आज दिनांक 👉*

  *📜25 सितम्बर 2019*

       *बुधवार*

 *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1941

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2076

*🇮🇳मास-* आश्विन

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी-14:10 तक

*🗒पश्चात्-* द्वादशी

*🌠नक्षत्र-* पुष्य-08:52 तक

*🌠पश्चात्-* आश्लेषा

*💫करण-* बालव-14:10 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* शिव-24:29 तक

*✨पश्चात्-* सिद्ध

*🌅सूर्योदय-* 06:10

*🌄सूर्यास्त-* 18:14

*🌙चन्द्रोदय-* 27:06

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क-दिनरात

*🌞सूर्यायण-* दक्षिणायने

*🌞गोल-* दक्षिणगोले

*💡अभिजित-* कोई नहीं

*🤖राहुकाल-* 12:12 से 13:43

*🎑ऋतु-* शरद

*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅 आज बुधवार को 👉 आश्विन बदी एकादशी 14:10 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , इन्दिरा एकादशी व्रत ( सभी के लिए ) , एकादशी का श्राद्ध (14:09 से पहले ) , संन्यासीनाम् श्राद्ध , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:53 से , मंगल कन्या राशि में 06:32 पर , गुरु ज्येष्ठा नक्षत्र में 17:36 पर , चौ. देवीलाल जयन्ती , श्री सतीश धवन जन्म दिवस व पं. दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती (अंन्तोदय दिवस)।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 आश्विन बदी द्वादशी 11:04 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , प्रदोष व्रत , मघा त्रयोदशी , द्वादशी का श्राद्ध 11:04 से पहले , त्रयोदशी का श्राद्ध 11:04 के बाद , मूल संज्ञक नक्षत्र 28:01 तक , डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म दिवस , श्री ईश्वरचंद्र विद्यासागर जयन्ती , C.S.I.R. स्थापना दिवस (कन्फर्म नहीं ) , श्री देवानन्द जयन्ती , सुबेदार जोगिन्दर सिंह ( परमवीर चक्र से सम्मानित) जयन्ती व मूक बधिर दिवस (हर वर्ष 26 सितम्बर को मनाया जाता है, लेकिन वर्तमान में यह सप्ताह के रूप में अधिक जाना जाता है जो सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है )।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹

*मूर्खस्य पञ्च चिह्नानि*

   *गर्वो  दुर्वचनं  तथा।*

*क्रोधश्च   दृढवादश्च-*

    *परवाक्येष्वनादर : ॥*

*भावार्थ👉*

    _मूर्ख के पाँच लक्षण हैं - अभिमान, अपशब्द युक्त भाषा का प्रयोग , क्रोध, हठ और दूसरों की बातों का अनादर । दूसरे शब्दों में इन पाँच विकारों का त्याग ही बुद्धिमानी है।_

🌹

*25 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1237 – इंग्लैंड और स्कॉलटलैंड के बीच कॉमन बॉर्डर को लेकर संधि हुई।

1340 - इंग्लैंड और फ्रांस ने 'निरस्त्रीकरण संधि' पर हस्ताक्षर किये।

1524 - वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए।

1639 – अमेरिका के कैंब्रिज (मेसेचुएट्स) में पहली प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत हुई।

1654 – इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1775 - अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध नायक एथन एलन को बंदी बना लिया।

1777 - ब्रिटिश जनरल विलियम होवे ने फिलाडेल्फिया को जीत लिया।

1844 – कनाडा और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया।

1846 - अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर क़ब्ज़ा किया।

1897 - ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरूआत हुई।

1911 - फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फाेट से 285 लाेगों की मौत।

1955 – रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई।

1956 – अमेरिका और यूरोप के बीच पहली दूरभाष सेवा शुरू हुई।

1981 - मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1983 – उत्तरी आयरलैंड में एक उच्च सुरक्षा वाली जेल मेज़ में से 38 कैदी भाग निकले। इस योजना को डर्मट फ़िनुकेन नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया था।

1992 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1,018 किलोग्राम का एक रोबोट 'मार्स ऑब्जर्वर' स्पेशक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा।

1996 – तालिबान के लड़ाके के काबुल के बेहद करीब पहुंचे। दो दिनों बाद उन्होंने काबुल पर कब्ज़ा कर लिया और अफ़गानिस्तान को इस्लामिक देश घोषित कर दिया।

1997 – ब्रिटेन के एंडी ग्रीन ने जेट उड़ान की कार 714 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर कीर्तिमान बनाया।

1999 - आठवें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन।

2000 - यमन में रिफ्ट वैली बुखार से 211 लोग मरे ।

2000 - सिडनी ओलम्पिक में 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक माइकल जॉनसन तथा केथीफ़्रीमेन ने जीता।

2001 - सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा।

2003 - गयूम ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता।

2006 - पाकिस्तान के 60 वर्ष के इतिहास में पहली बार सिंध के थारपाकर ज़िले के निवासी हिन्दू युवक दानेश को पाक सेना में शामिल किया गया। 

2006 - यमन के निवर्तमान राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह एक बार फिर देश के राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित। 

2006 - अंतरिक्ष की सैर पर निकली ईरान की पहली महिला अनुशेह अंसारी ने देश के इतिहास में नया अध्याय रचा। 2006 - दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की मांग।

2007 - पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्‍व वाली नेपाली कांग्रेस (डेमोक्रेटिक) पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ।

2008 - चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।

2009 - भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पाँच हज़ार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भण्डाफोड़ किया।

*25 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1914 – स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का जन्म राजस्थान के धनिक्या ग्राम में हुआ।

1916 – भारतीय अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, पत्रकार और महान चिंतक दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।

1920 - सतीश धवन - भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक।

1924 - अर्धेन्दु भूषण बर्धन अथवा ए॰बी॰ बर्धन भारत के सबसे पुराने राजनीतिक दलों में से एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भूतपूर्व महासचिव थे।

1939 - फ़िरोज़ ख़ान - प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

1969 – दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत बल्लेबाज हैसी क्रोनिए का जन्म हुआ। 68 टेस्ट और 188 वनडे खेलने वाले क्रोनिए की 1 जून, 2001 को हवाई दुर्घटना में मौत हो गई।

1977 - दिव्या दत्ता - फ़िल्म अभिनेत्री।

*25 सितंबर को हुए निधन👉*

1294 – ब्रिटेन के दार्शनिक और रसायनशास्त्री रोजर बेकन का निधन हुआ। उनका जन्म 1214 ईसवी में हुआ था।

1955 - रुक्माबाई - भारत की प्रथम महिला चिकित्सक थीं।

1989- सुदर्शन सिंह चक्र- साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी|

1990 - प्रफुल्लचंद्र सेन - बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी थे।

2010- कन्हैया लाल नंदन- वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार।

*25 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 पं. दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती (अंन्तोदय दिवस) ।

🔅 चौ. देवीलाल जयन्ती ।

🔅 श्री सतीश धवन जन्म दिवस ।

*कृपया ध्यान दें जी👉*

  *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *मंगलमय* हो जी ।🌻


  ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Report Page