...

...

@ALL_GK_QUESTION_ALL_PDF_in_hindi

🔷🔷🔷 ⚜🕉⚜ 🔷🔷🔷

*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*

*📜 26 जून 2019*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1941
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2076
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपदा-05:37 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* तैतिल-17:05 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शोभन-23:48 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:24
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 25:19
*🌛चन्द्रराशि-* मीन-दिनरात
*🌞सूर्यायण-* दक्षिणायने
*🌞गोल-* उत्तरगोले
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:23 से 14:08
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 आषाढ़ बदी नवमी पूर्ण रात्रि , वक्री गुरू ज्येष्ठा में 28:40 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 05:37 के बाद , पंचक जारी , सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री बंकिमचंद्र चटर्जी जयन्ती , अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध (नशा मुक्ति/निवारण) दिवस व अत्याचार के पीड़ितों के समर्थन में संयुक्‍त राष्‍ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस (कन्फर्म नहीं)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 आषाढ़ बदी नवमी 05:45 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवमी तिथि वृद्धि , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से , विघ्नकारक भद्रा 18:11 से , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , पंचक 07:44 तक , मगल पुष्य नक्षत्र मे 28:57 पर , श्री राहुल देव बर्मन जयन्ती , उडन परी पी.टी.उषा जन्म दिवस , श्री सैम होर्मूसजी फ़्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ स्मृति दिवस , महाराणा श्री रणजीत सिंह स्मृति दिवस व Post-Traumatic Stress Disorder Awareness Day._*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*पात्रे त्यागी गुणे रागी*
*संविभागी च बन्धुषु।*
*शास्त्रे बोद्धा रणे योद्धा*
*पुरुषः पञ्चलक्षणम्॥*
*भावार्थ👉*
_सुपात्र व्यक्तियों की सहायता करने वाला, गुणीजनों का आदर करने वाला, पैतृक संपत्ति को अपने भाइयों में समान भागों मे वितरित करने वाला, शास्त्रों का ज्ञाता, तथा युद्ध में योद्धा के रूप में कुशल, ये पांच विशेषतायें एक महापुरुष के लक्षण कहे गये हैं।_
🌹

*26 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1498 – चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया।
1714 – स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1906 – पहली ग्रां प्री का आयोजन हुआ था। यह प्रतिस्‍पर्द्धा 12 घंटे चली थी।
1919 – अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन शुरू हुआ।
1927 – संवाद सिनेमा ने अपना जीवन आरंभ किया। फ़िल्म निर्माण का काम आरंभ होने से ही निरंतर इस बात का प्रयास किया गया कि ऐसी फ़िल्में बनाई जाएं जिसमें संवाद भी हो।
1945 - सेन फ़्राँसिस्कों में संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर।
1949 – बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1960 – फ़्रांस के उपनिवेश मेडागास्कर को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। हर वर्ष आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है।
1963 – अमेरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी ने पश्चिम जर्मनी के शहर बर्लिन में एक बहुत बड़ी भीड़ को संबोधित किया था। उन्होंने बर्लिन को शीत युद्ध के दौरान विश्व में स्वतंत्रता का प्रतीक बताया था।
1982 – एयर इंडिया का पहला बोइंग गौरीशंकर मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1992 - भारत ने 'तीन बीघा गलियारा' 999 वर्षों के लिए बांग्लादेश को पट्टे पर दिया।
1999 - अमेरिकी ऊर्जा विभाग के हथियार कार्यक्रम के प्रमुख विक्टर रीस का इस्तीफ़ा।
1999 - बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व विज्ञान सम्मेलन की शुरुआत।
1999 - आई.ओ.सी. से अध्यक्ष जे.ए. समारांच को 'बेस्ट स्पोर्ट्स लीडर आफ़ द सेंचुरी अवार्ड' प्रदत्त।
2000 - अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा बांग्लादेश को टेस्ट का दर्जा दिया गया।
2004 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जमाली का इस्तीफ़ा, शुजात हुसैन नये कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने।
2008 - बहुर्राष्ट्रीय कम्पनी रियोरिटो ने मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में छतरपुर ज़िले के तहत हीरा खनन के लिए खनिज पट्टा माइनिंग लीज हासिल कर बंदर डायमंड प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की।
2008 - बिजली परियोजनाओं के लिए कास्टिंग फोर्जिंग एवं बेलेंस आफ प्लाट उपकरणों को बनाने के लिए एनटीपीसी व भारत फोर्ज ने बीएफ-एनटीपीसी एनर्जी सिस्टम लिमिटेड नामक संयुक्त उद्यम बनाया।

*26 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1838 - बंकिमचंद्र चटर्जी - बंगाली उपन्यासकार।
1873 - गौहर जान - भारतीय गायिका और नर्तकी थीं।
1888 - बाल गन्धर्व - मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक।
1918 - सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
1967 - तरुण सागर - जैन धर्म के भारतीय दिगम्बर पंथ के प्रसिद्ध मुनि थे।

*26 जून को हुए निधन👉*

1961 - गोविंद शास्त्री दुगवेकर - प्रसिद्ध साहित्यकार।
2004 - यश जौहर - भारतीय फ़िल्म निर्माता।

*26 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

⭐ सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) ।
⭐ श्री बंकिमचंद्र चटर्जी जयन्ती ।
⭐ अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध (नशा मुक्ति/निवारण) दिवस ।
⭐ अत्याचार के पीड़ितों के समर्थन में संयुक्‍त राष्‍ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस (कन्फर्म नहीं)।

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Report Page