...

...

@Indiangk_quiz

🔷🔷🔷 ⚜🕉⚜ 🔷🔷🔷

*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*

*📜 25 जून 2019*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1941
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2076
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी-28:15 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपदा-पूर्णरात्रि
*💫करण-* बालव-15:18 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* सौभाग्य-23:27 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 05:24
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 24:48
*🌛चन्द्रराशि-* मीन - पूर्णरात्रि
*🌞सूर्यायण-* दक्षिणायने
*🌞गोल-* उत्तरगोले
*💡अभिजित-* 11:55 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 15:53 से 17:37
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 आषाढ़ बदी अष्टमी 28:15 तक पश्चात् नवमी शुरू , सर्वश्री कालाष्टमी / शीतलाष्टमी / बोहराष्टमी / दुर्गाष्टमी व्रत , पर्युषितान्न , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से बुधवार सूर्योदय तक , पंचक जारी , श्री विमलनाथ जी मोक्ष (जैन) , श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जयन्ती , कैप्टन मनोज कुमार पांडेय जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित ) , श्री शिवचरण माथुर स्मृति दिवस , अंतरराष्ट्रीय नाविक दिवस व विश्व विटिलिगो दिवस ( World Vitiligo Day )।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 आषाढ़ बदी नवमी पूर्ण रात्रि , वक्री गुरू ज्येष्ठा में 28:40 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 05:37 के बाद , पंचक जारी , सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध (नशा मुक्ति/निवारण) दिवस व अत्याचार के पीड़ितों के समर्थन में संयुक्‍त राष्‍ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस (कन्फर्म नहीं)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*मूर्खेण सह संयोगो*
*विषादपि सुदुर्जरः ।*
*विज्ञेन सह संयोगः*
*सुधारससमः स्मृतः।।*
*भावार्थ👉*
_मूर्ख से स्थापित किया सम्पर्क विष से भी अधिक अनिष्टकारी होता है और इसके विपरीत विद्वानोँ का सम्पर्क पीयूषरस तुल्य माना गया है ।_
🌹


*25 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
1529 – मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।
1788 – वर्जीनिया अमेरिका के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना।
1868 – अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया।
1932 – भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
1940 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने पेरिस, फ्रांस में नेपोलियन की कब्र और एफिल टाॅवर देखा।
1941 – फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।
1947 – एन फ्रैंक की डायरी ऑफ ए यंग गर्ल आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियां बिकी और 67 भाषाओं में अनुवादित हुई।
1950 – आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया ।
1951 – अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने न्यूयार्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी प्रोग्राम का प्रसारण किया।
1961 – इराक ने घोषणा की कि कुवैत इराक का हिस्सा है, कुवैत ने विरोध जताया।
1975 – इंदिरा गांधी सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली ने देश में आपातकाल की घोषणा की।
1975 – मोज़ाम्बिक देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की, आज ही के दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1977 - आपातकाल की बरसी 25 जून को 'काला दिवस' के रुप में मनाया जाता है।
1983 – भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
1993 – किम कैंपबेल कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं।
1994 – जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1998 – माइक्रोसॉफ्ट ने ऑरेटिग सिस्टम विडोज 98 को आम लोगों के लिए पेश किया।
1998 - सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।
1999 - संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा।
2002 - अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।
2004 - रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।
2005 - अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8% से घटाकर 5% कर दिया।
2014 – लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।
2017- श्रीकान्त ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता।

*25 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
♧♧♧♧♧♧♧♧♧♧♧
1900 - लॉर्ड माउंटबेटन - ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय।
1903 - चन्द्रशेखर पाण्डे - प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।
1908 - सुचेता कृपलानी - महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।
1924 - मदन मोहन - बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक।
1931 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म।
1961 - सतीश शाह - भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं।
1974 – बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर का जन्‍म।
1975 - मनोज कुमार पांडेय - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

*25 जून को हुए निधन👉*
♧♧♧♧♧♧♧♧♧♧
1950 - स्वामी सहजानंद सरस्वती - भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
2009 - शिवचरण माथुर -
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2009 – म्यूजिक और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्‍सन का ​निधन हुआ।

*25 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*♡♡♡♡♡♡♡♡♡♡♡♡

⭐ श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जयन्ती ।
⭐ कैप्टन मनोज कुमार पांडेय जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित ) ।
⭐ श्री शिवचरण माथुर स्मृति दिवस ।
⭐ अंतरराष्ट्रीय नाविक दिवस ।
⭐ विश्व विटिलिगो दिवस ( World Vitiligo Day )।

🌻आपका दिन मंगलमय हो 🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜


Report Page