...

...

@Indiangk_quiz


👑👑ड़ेली का ड़ोज👑👑
👇👇👇👇👇👇👇👇

1. भारत की किस अभिनेत्री को डैनी काये मानवाधिकार पुरस्कार के लिए चुना गया है?
a. दीपिका पादुकोण
b. आलिया भट्ट
c. प्रियंका चोपड़ा✔
d. दिशा पटानी

विवरण: यूनिसेफ द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को डैनी काये मानवाधिकार पुरस्कार के लिए चुना गया है. इस अभियान के तहत प्रियंका चोपड़ा बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य करती हैं. वे यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर भी हैं. वे संयुक्त राष्ट्र के “गर्ल अप” अभियान का हिस्सा भी रह चुकी हैं.

2. डीआरडीओ द्वारा हाल ही में Hypersonic Technology Demonstrator Vehicle का सफल परीक्षण किया गया. इसकी अधिकतम गति क्या अपेक्षित की गई है?
a. MACH 6✔
b. MACH 5
c. MACH 4
d. MACH 3

विवरण: Hypersonic Technology Demonstrator Vehicle (HSTDV) हाइपरसोनिक गति से उड़ान भरने वाले यान के लिए मानवरहित प्रदर्शक वाहन है जो 20 सेकेंड में मैक-छह की रफ्तार तक जा सकता है. किमोमीटर के हिसाब से यह लगभग 7400 किलोमीटर प्रतिघंटा होगा. भविष्य में कई मिशनों को अंजाम देने वाले एक महत्वपूर्ण टेक्नॉलॉजिकल डिमॉन्सट्रेटर के रूप में इसका इस्तेमाल हो सकेगा.

3. निम्नलिखित में से किस छात्र ने वर्ष 2019 के JEE Advanced परीक्षा में टॉप किया है?
a. कार्तिकेय गुप्ता✔
b. हिमांशु त्यागी
c. अर्चित पात्रा
d. देवेन्द्र सेजवाल

विवरण: जेईई एडवांस परीक्षा में पहला स्थान एलेन करियर इंस्टीट्यूट, कोटा के स्टूडेंट कार्तिकेय गुप्ता ने हासिल किया है. परीक्षा में दूसरा स्थान इलाहाबाद के हिमांशू सिंह और तीसरा स्थान नई दिल्ली के अर्चित बुबना ने हासिल किया है. वह महाराष्ट्र के चंद्रपुर क्षेत्र के हैं और उनके पिता चंद्रेश गुप्ता पेपर इंडस्ट्री में मैनेजर हैं.

4. भारतीय नौसेना ने हाल ही में मेरीटाइम इनफार्मेशन शेयरिंग वर्कशॉप 2019 का आयोजन किस स्थान पर किया?
a. भुवनेश्वर
b. रुड़की
c. ग्वालियर
d. गुरुग्राम✔

विवरण: इस कार्यशाला में हिन्द महासागर क्षेत्र के 29 देशों के 41 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस कार्यशाला में हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों व चुनौतियों पर चर्चा की गयी. इस दो दिवसीय इवेंट का उद्घाटन वाईस एडमिरल एम.एस. पवार ने किया था. आयोजन स्थल - IFC-IOR - का उदघाटन तत्कालीन रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हरियाणा के गुरुग्राम में किया गया था.

5. प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन की दुनिया की 2000 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज को कौन सा स्थान मिला है?
a. 12वां
b. 20वां
c. 43वां
d. 71वां✔

विवरण: फोर्ब्स मैगजीन की दुनिया की 2000 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज को भारत की सबसे बड़ी कंपनी का दर्जा मिला है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह 71वें स्थान पर है. लिस्ट में टॉप 10 कंपनियों पर गौर करें तो पहले स्थान पर चीन की आईसीबीसी के बाद जेपी मॉर्गन, चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक, एग्रीकल्चर बैंक ऑफ चाइना, बैंक ऑफ अमेरिका, एपल, पिंग एन इंश्योरेंस ग्रुप, बैंक ऑफ चाइना, रॉयल डच शेल और वेल्स फार्गो शामिल हैं.

6. गुजरात के लोथल के प्राचीन भारतीय स्थल पर एक ‘राष्ट्रीय समुद्री विरासत संग्रहालय’ की स्थापना में भारत और किस देश मिलकर काम करेंगे?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. पुर्तगाल✔

विवरण: यह संग्रहालय भारत की अंतर्देशीय जलमार्ग और जल मार्ग से व्यापार की विरासत को प्रदर्शित करेगा. लोथल को इसलिये चुना गया क्योंकि यहाँ ऐसे पुरातात्विक अवशेष पाए गए हैं, जो समुद्री गतिविधियों की ओर संकेत करते हैं. यह स्थल हड़प्पावासियों का एक प्रमुख समुद्री गतिविधि केंद्र था.

7. हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय और भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों ने इंडोनेशिया और किस देश के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर असम में ‘धान मेंढक’ की एक नई प्रजाति की खोज की है?
a. जर्मनी
b. फ्रांस
c. अमेरिका✔
d. इराक

विवरण: खोजी गई इस नई प्रजाति को मिक्रीलेट्टा एशानी नाम दिया गया है. मिक्रीलेट्टा एशानी माइक्रोहॉयलॉइड वंश के अंतर्गत मिक्रीलेट्टा प्रजाति में रखा गया है. माइक्रोहॉयलॉइड वंश की पहली प्रजाति इंडोनेशिया स्थित सुमात्रा के द्वीप में खोजी गई थी. अधिकांश प्रजातियों के मेंढक, मानसून के दौरान प्रजनन करते हैं, मिक्रीलेटा एशानी, मानसून की शुरुआत से पहले ही प्रजनन करते हैं.

8. विश्व कप 2019 में भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच हाल ही में होने वाला मैच बगैर टॉस हुए ही बारिश के चलते रद्द हो गया जिसके बाद दोनों टीमों को कितने पॉइंट मिले हैं?
a. 2-2
b. 3-3
c. 1-1✔
d. 0-1

विवरण: विश्व कप 2019 का यह चौथा मैच है जो बारिश के कारण रद्द हो गया. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज, श्रीलंका-पाकिस्तान और श्रीलंका-बांग्लादेश के मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं. न्यूज़ीलैंड और भारत ही ऐसी दो टीमें हैं जिन्हें इस टूर्नामेंट में अब तक हार नहीं मिली है.


9. केंद्रीय यातायात और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर उत्तर एवं दक्षिण सिरों को जोड़ने के लिए कितने नए पुल बनाए जायेंगे?
a. दो✔
b. चार
c. सात
d. इनमें से कोई नहीं

विवरण: असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय यातायात और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से यह काम शीघ्र शुरु करवाने का अनुरोध किया था. बतौर नितिन गडकरी, पुलों के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू हो जायेगा. इनमें से एक पुल सिवसागर-देसांगमुख-टेकेलीफुटा-धाकुआखाना को जोड़ेगा जबकि दूसरा पुल उत्तर लखीमपुर-माजुली और जोरहाट को जोड़ेगा.

10. विश्वभर में बाल श्रम निषेध दिवस किस दिन आयोजित किया जाता है?
a. 12 जून✔
b. 15 जून
c. 10 जून
d. 08 जून

विवरण: अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने बाल श्रम निषेध दिवस मनाने की शुरुआत साल 2002 में की थी. बाल मज़दूरी के खिलाफ जागरूकता फैलाने और 14 साल से कम उम्र के बच्चों को इस काम से निकालकर उन्हें शिक्षा दिलाना इस दिवस का प्रमुख उद्देश्य है.


Report Page