...

...

@Indiangk_quiz

🍁हिंदी करेंट अफेयर्स 12-6-2019🍁
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

1. हाल ही में किस राज्य ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक सारथी वाहन लांच किये हैं?
उत्तर – कर्नाटक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारास्वामी ने शहर की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए “पिंक सारथी” नामक वाहन लांच किये हैं। यह वाहन बंगलोर मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन से निर्भय स्कीम के तहत प्राप्त किये गये हैं। इसके लिए कारपोरेशन को केंद्र सरकार से 56.07 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
🐈🐈🐈🐈🐈🐈🐈🐈🐈🐈🐈

2. बांचा हाल ही में भारत का प्रथम “सौर रसोई” वाला गाँव बना, यह गाँव मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर – बेतुल
बांचा गाँव मध्य प्रदेश के बेतुल जिले में स्थित है, दरअसल इस गाँव 75 घर हैं, इन सभी घरों में भोजन बनाने के लिए सौर उर्जा से चलने वाले चूल्हे उपयोग किये जाते हैं। इस गाँव भोजन पकाने के लिए लकड़ी का उपयोग बिलकुल भी नहीं किया जाता है, एलपीजी सिलिंडर का उपयोग भी न के बराबर है। IIT मुंबई की टीम ने विशेष सौर चूल्हे को डिजाईन किया है। अब ग्रामीणों को भोजन पकाने के लिए पेड़ काटने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी। गाँव में सौर उपकरण की स्थापना का कार्य सितम्बर, 2017 में शुरू हुआ था।

🐰🐰🐰🐰🐰🐰🐰🐰🐰🐰🐰🐰
3. उत्तर-पूर्व भारत का कौन सा राजनीतिक दल नेशनल पार्टी का स्टेटस हासिल करने वाले पहला दल बना?
उत्तर – नेशनल पीपल्स पार्टी
हाल ही में मेघालय की नेशनल पीपल्स पार्टी को राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्ज़ा किया गया। इस दल को “पुस्तक” का निशान दिया गया है। नेशनल पीपल्स पार्टी उत्तर-पूर्व भारत का ऐसा पहला राजनीतिक दल है जिसे राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दल का दर्जा प्राप्त हुआ है। चुनाव चिन्ह (आरक्षण व आबंटन) आदेश 1968 के अनुसार राष्ट्रीय राजनीतिक दल बनने के लिए किसी पार्टी को लोकसभा अथवा विधानसभा चुनावों में चार अथवा इससे अधिक सीटों पर कुल डाले गये मतों में कम से कम 6% वोट मिलने चाहिए। इसके अतिरिक्त दल के पास लोकसभा में कम से कम चार सीटें होनी चाहिए। इसके पास लोकसभा की कम से कम 2% सीटें होनी चाहिए, इसके उम्मीदवार कम से कम तीन राज्यों से होने चाहिए।

🐐🐐🐐🐐🐐🐐🐐🐐🐐🐐🐐
4. फ्रेंच ओपन 2019 प्रतियोगिता में पुरुष एकल वर्ग खिताब किसने जीता?
उत्तर – राफेल नडाल
टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन 2019 का ख़िताब जीत लिया है, उन्होंने फाइनल में डोमिनिक थिएम को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से पराजित किया। गौरतलब है कि यह राफेल नडाल का 12वां फ्रेंच ओपन खिताब है, इसके साथ ही उनके कुल ग्रैंड स्लैम की संख्या 18 पहुँच गयी है।
राफेल नडाल
राफेल नडाल के स्पेनिश प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 3 जून, 1986 को स्पेन के मानाकोर में हुआ था। राफेल नडाल अब तक 18 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा वे 34 ATP टूर मास्टर्स 1000 खिताब, 20 ATP टूर 500 खिताब जीत चुके हैं। राफेल नडाल 12 फ्रेंच ओपन खिताब, 3 यू.एस. ओपन खिताब, 2 विंबलडन खिताब तथा एक ऑस्ट्रलियन ओपन खिताब जीत चुके हैं।
फ्रेंच ओपन
फ्रेंच ओपन एक प्रमुख टेनिस प्रतियोगिया है। इसका आयोजन पेरिस में किया जाता है। यह चार में से दूसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है, अन्य तीन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट हैं : ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन तथा यू.एस. ओपन। फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट पर खेला जाता है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1891 में हुई थी।

🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇

5. हाल ही में गिरीश कर्नाड का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
उत्तर – फिल्म व साहित्य
अभिनेता गिरीश कर्नाड का निधन 10 जून, 2019 को बंगलुरु में हुआ, वे 81 वर्ष के थे। उन्होंने हिंदी तथा दक्षिण भारतीय फिल्मों में कार्य किया। वे एक नाट्यकार भी थे। उन्होंने “तुगलक” और “हयावादन” जैसे नाटकों की रचना की है। उन्हें 1998 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
गिरीश कर्नाड
गिरीश कर्नाड का जन्म 19 मई, 1938 को हुआ था। वे एक अभिनेता, फिल्म निर्देशक, कन्नड़ लेखक व नाट्यकार थे। उन्हें 1972 में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 1974 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1992 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1992 में ही उन्हें कन्नड़ साहित्य अकादमी परिषत द्वारा सम्मानित किया गया। 1994 में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1998 में उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया। वर्ष 1998 में उन्हें कालिदास सम्मान प्रदान किया गया।
गिरीश कर्नाड ने निम्नलिखित फिल्मों में कार्य किया :
संस्कार, निशांत, मंथन, स्वामी, जीवन मुक्त, मेरी जंग, चाइना गेट, पुकार, इकबाल, केम्पे गौड़ा, एक था टाइगर, सम्राट एंड कंपनी, रूद्र तांडव, चन्द्रिका, टाइगर जिंदा है, शिवाय, विदुरा, शब्दमणि तथा अपना देश इत्यादि।

🐏🐏🐏🐏🐏🐏🐏🐏🐏🐏🐏🐏

6. हाल ही में मोहन रंगाचारी का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े हुए थे?
उत्तर – तमिल सिनेमा
मोहन रंगाचारी तमिल सिनेमा से जुड़े हुए पटकथा लेखक थे, उनका निधन 10 जून, 2019 को चेन्नई में हुआ। उनका जन्म 1952 में हुआ था। उन्होंने “अव्वाई शनमुगी”, “वसूल राजा MBBS”, “माइकल मधन कामराजन” इत्यादि फिल्मों में कार्य किया।

🐥🐥🐥🐥🐥🐥🐥🐥🐥🐥🐥🐥

7. भारत ने लोथल में किस देश के साथ मिलकर राष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय की स्थापना करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – पुर्तगाल
भारत और पुर्तगाल ने मिलकर गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री धरोहर संग्रहालय की स्थापना करने का निर्णय लिया है। लोथल सिन्धु घाटी सभ्यता में एक बंदरगाह नगर था।
मुख्य बिंदु
मार्च 2019 में भारत सरकार ने समुद्री संग्रहालय के लिए निर्माण के लिए ग्रांट आबंटित की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस परियोजना के लिए आधारशिला भी रखी थी। अप्रैल, 2019 में पुर्तगाल के रक्षामंत्री जोया गोम्स क्रेविन्हो भारत की यात्रा पर आये थे। उस दौरान समुद्री संग्रहालय की स्थापना पर चर्चा की गयी थी।
भारत में बनाया जाने वाला यह संग्रहालय पुर्तगाल के लिस्बन में स्थित संग्रहालय की तर्ज़ पर बनाया जायेगा। संग्रहालय से सम्बन्धी कार्य को केन्द्रीय जहाजरानी मंत्रालय द्वारा सागरमाला के तहत किया जायेगा।
इस संग्रहालय के द्वारा भारत की समृद्ध समुद्री धरोहर को प्रदर्शित किया जायेगा। इसके द्वारा भारत की प्राचीन पोत निर्माण कला का प्रदर्शन भी किया जा सकेगा।

🐤🐤🐤🐤🐤🐤🐤🐤🐤🐤🐤

8. हाल ही में आर.वी. जानकीरमण का निधन हुआ, वे किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे?
उत्तर – पुदुचेरी
आर.वी. जानकीरमण पुदुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री थे, हाल ही में उनका निधन 10 जून, 2019 को पुदुचेरी में हुआ। वे द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के वरिष्ठ नेता थे। वे 1996 से 2000 के बीच पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने विधानसभा में लगातार पांच बार नेलिथोप निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

🐣🐣🐣🐣🐣🐣🐣🐣🐣🐣🐣🐣

9. सिनाबुंग ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?
उत्तर – इंडोनेशिया
पश्चिमी इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है, इसके कारण ज्वालामुखी से निकलने वाला धुआं व राख कई किलोमीटर दूर तक फ़ैल गयी है।
इंडोनेशिया की राष्ट्रीय ज्वालामुखी विज्ञान एजेंसी ने स्थानीय निवासियों के लिए चेतावनी जारी की है तथा उन्हें ज्वालामुखी से निकलने वाली हानिकारक राख से बचने के लिए मास्क का उपयोग करने का सुझाव दिया है। माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी को दूसरा सबसे उच्च अलर्ट प्राप्त है, इसके आसपास के 5 किलोमीटर के क्षेत्र को “नो-गो जोन” (जिसमे जाना निषेध है) घोषित किया गया है।
माउंट सिनाबुंग
माउंट सिनाबुंग में 2010 में 400 वर्ष बाद विस्फोट हुआ था, उसके बाद 2013 में इसमें पुनः विस्फोट हुआ। उसके बाद से यह ज्वालामुखी काफी सक्रिय रहा। 2016 में इस ज्वालामुखी में एक भयानक विस्फोट हुआ था जिसमे सात लोगों की मृत्यु हो गयी थी। यह ज्वालामुखी 2,475 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में कारो जिले में स्थित है। यह लेक तोबा सुपरवोल्केनो से 40 किलोमीटर दूर है।

🐭🐭🐭🐭🐭🐭🐭🐭🐭🐭🐭🐭

10. हाल ही में किस भारतीय को अमेरिकन फिलोसोफिकल सोसाइटी का सदस्य चुना गया?
उत्तर – रोमिला थापर
इतिहास व लेखिका रोमिला थापर को अमेरिकन फिलोसोफिकल सोसाइटी का अंतर्राष्ट्रीय सदस्य चुना गया है।
रोमिला थापर
रोमिला थापर नई दिल्ली में जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में इतिहास की अवकाशप्राप्त प्रोफेसर हैं।
उन्होंने सम्राट अशोक तथा मौर्यकालीन युग के अध्ययन के लिए जाना जाता है। रोमिला थापर उन 1013 लोगों में से एक हैं, जिन्हें अमेरिकन फिलोसोफिकल सोसाइटी की एनुअल स्प्रिंट मीटिंग में सदस्य चुना गया है।
अमेरिकन फिलोसोफिकल सोसाइटी
यह अमेरिका की सबसे पुरानी सोसाइटीज में से एक है। इसकी स्थापना बेंजामिन फ्रेंक्लिन ने 1743 में की थी, इसका उद्देश्य उपयोगी ज्ञान को बढ़ावा देना था। यह विचारों के आदान-प्रदान के लिए फोरम उपलब्ध करवाती है।
🐺🐺🐺🐺🐺🐺🐺🐺🐺🐺🐺

Report Page