...

...

@Indiangk_quiz

💠💠💠 ⚜🕉⚜ 💠💠💠

*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*

*📜 12 जून 2019*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1941
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2076
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी-18:28 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* हस्त-11:51 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* तैतिल-07:22 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* व्यतीपात-06:06 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:19
*🌙चन्द्रोदय-* 14:22
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या-23:21 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण-* उत्तरायणे
*🌞गोल-* उत्तरगोले
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:20 से 14:05
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी दशमी 18:28 तक पश्चात् एकादशी शुरु , श्रीगंगा दशमी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 05:27 से 11:50 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 11:51 तक , शुक्र रोहिणी नक्षत्र में 16:19 पर , श्री गंगा जन्म लग्न 2 (वृष) , दस दिनात्मक श्री गंगा व्रत समाप्त , श्रीगंगा दशहरा पर्व ( हरिद्वार ) , श्री गायत्री जयन्ती (कल भी ) , सेतुबंध श्रीरामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस , श्री रामेश्वर यात्रा दर्शन पूजन , श्री बटुक भैरव जयन्ती व विश्व बाल श्रम निषेध दिवस ।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी एकादशी 16:50 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , निर्जला एकादशी व्रत / भीमसेनी एकादशी व्रत ( सभी के लिए , सुवर्ण सहित चीनी दान ) , विघ्नकारक भद्रा 05:33 से 16:50 तक , बुध पुनर्वसु नक्षत्र में 11:26 पर , श्री गायत्री जयन्ती (आज भी) , रूक्मिणी विवाह (उडीसा) व मेजर मनोज तलवार शहीदी दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*षण्णामात्मनि नित्यानाम्*
*ऐश्वर्यं योऽधिगच्छति ।*
*न स पापैः कुतो नार्थै-*
*र्युज्यतेविजितेन्द्रियः।।*
*भावार्थ👉*
_मन में नित्य रहने वाले छः शत्रु – काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद तथा मात्सर्य (ईर्ष्या) को जो वश में कर लेता है, वह जितेन्द्रिय पुरुष पापों से ही लिप्त नहीं होता, फिर उनसे उत्पन्न होने वाले अनर्थों की तो बात ही क्या है।_
🌹

*12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1665 – न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
1691 – पोप अलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इ न्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
1787 – अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ।
1889 – उत्तरी अायरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोग मरे।
1926 – ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
1937 – सोवियत यूनियन में आठ आर्मी वालों को मारा गया।
1952 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
1964 – दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।
1975 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
1987 - ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
1991 – बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनें।
1994 – दुनिया के सबसे बड़े टिवनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।
1998 - भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
1999 - पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए 'मिशन' हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।
2001 - सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।
2002 – विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत।
2002 - स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।
2004 - सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न।
2004 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
2007 - कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन।
2007 - आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
2008 - दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी।
2008 - प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
2016- साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।

*12 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1929 – ऐनी फ्रैंक का जन्म। जिसकी डायरी दुनिया में सबसे ज्यादा​ बिकने वाली किताबों में से एक है।

1932 - ई. श्रीधरन - भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर हैं। कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय इन्हीं को जाता है।

1932 - पद्मिनि, हिन्दी, तमिल और मलयालम चलचित्र अभिनेत्री (मेरा नाम जोकर) (जिस देश में गंगा बहती है)।
1935 - श्यामा - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं।
1957 - नरेन्द्र सिंह तोमर - भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1957 – पाकिस्तान में मशहूर बल्लेबाज जावेद मियांदाद का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 124 टेस्ट में 8,832 रन और 233 वनडे मैचों में 7,381 रन बनाए।

*12 जून को हुए निधन👉*

1972 - श्री डी.जी तेंदुलकर, महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक।
1976 - गोपीनाथ कविराज, संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।
2000 - पी.एल देशपांडे, मराठी लेखक।
2015 – चंडीगढ़ के प्रसिद्ध 'रॉक गार्डन' के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन।
2017 - सी. नारायण रेड्डी - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि थे।

*12 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्रीगंगा दशहरा पर्व ( हरिद्वार ) ।
🔅 श्री गायत्री जयन्ती (कल भी ) ।
🔅 सेतुबंध श्रीरामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस ।
🔅 श्री रामेश्वर यात्रा दर्शन पूजन ।
🔅 श्री बटुक भैरव जयन्ती ।
🔅 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस ।


Report Page