...

...

@Indiangk_quiz

🌷🌷हिंदी करेंट अफेयर्स 🌷🌷

1. भारतीय रिज़र्व बैंक ने रेपो रेट में कितनी कमी की है?
उत्तर – 0.25%
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट (अल्पकालिक उधार दर) में 0.25 की कमी की है, अब रेपो रेट 6% से कम होकर 5.75% हो गया है। गौरतलब है कि अब RTGS और NEFT पर लगने वाले शुल्क को ख़त्म करने का निर्णय लिया गया है।
रेपो दर
रेपो दर, वह दर है जिस पर आरबीआई छोटी समयावधि के लिए बैंकों को ऋण देता है। यह RBI द्वारा बैंकों से सरकारी बांड खरीदकर एक निश्चित दर पर उन्हें बेचने के लिए एक समझौते के साथ किया जाता है। जब भारतीय रिजर्व बैंक रेपो दर बढ़ाता है, तो बैंक को उच्च दरों पर ऋण देना पड़ता है। अत: कहा जा सकता है कि रेपो दर का बढ़ना बाजारों में ब्याज दरों में वृद्धि होने का एक कारण है।
रिवर्स रेपो दर
रिवर्स रेपो दर वह ब्याज दर है जिस पर आरबीआई अल्पकालिक समय के लिए अन्य बैंकों से ऋण लेता है। यह आरबीआई द्वारा सरकारी बॉन्ड / सिक्योरिटीज को बैंकों को भविष्य में वापस खरीदने की प्रतिबद्धता के साथ किया जाता है। बैंक रिवर्स रेपो सुविधा का उपयोग अपने अल्पकालिक अतिरिक्त धन को आरबीआई में जमा करके ब्याज अर्जित करने के लिए भी करते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केन्द्रीय बैंक है। यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है। रिजर्व बैक भारत की अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित करता है। 1 अप्रैल सन 1935 को इसकी स्थापना रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया ऐक्ट 1934 के अनुसार हुई थी।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

2. किस देश ने हाल ही में आर्कटिक रेल सेवा लांच की?
उत्तर – रूस
रूस ने हाल ही में आर्कटिक क्षेत्र के लिए प्रथम पर्यटक रेल सेवा लांच की है। इसके उद्घाटन दिवस के अवसर पर 91 लोगों ने इस रेल से सफर किया। इस रेल का नाम जारेनगोल्ड रखा गया है। यह ट्रेन सैंट पीटर्सबर्ग से पेट्रोजावोद्स्क से होते हुए कम और मुर्मन्स्क तक जायेगी। मुर्मन्स्क आर्कटिक सर्किल के उत्तर का सबसे बड़ा नगर है। मुर्मन्स्क से पर्यटक बस द्वारा नॉर्वे क्र किर्केनेस के लिए जा सकते हैं।

🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽

3. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही द्ज़ोकू घाटी किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – नागालैंड
विश्व पर्यावरण दिवस 2019 के अवसर पर नागालैंड की द्ज़ोकू घाटी प्लास्टिक मुक्त जोन घोषित किया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा युवा संसाधन व खेल सलाहकार ज़ेल नेइखा ने की। द्ज़ोकू घाटी समुद्र तल से 2,452 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह घाटी सुंदर फूलों के लिए प्रसिद्ध है। इस घाटी में दुर्लभ द्ज़ोकू लिली भी पायी जाती है।

🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽

4. भारत की ओर से सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली फुटबॉलर कौन बने?
उत्तर – सुनील छेत्री
भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारतीय फुटबॉलर बन गये हैं। सुनील छेत्री ने भारत के लिए 108वां मैच किंग्स कप में करकाउ के विरुद्ध खेला, हालांकि इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारत के लिए सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड महान फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया के नाम था, बाइचुंग ने देश के लिए 107 मैच खेले हैं।
सुनील छेत्री
सुनील छेत्री भारतीय टीम में स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं। सुनील छेत्री का जन्म तेलंगाना राज्य के सिकंदराबाद नगर में 3 अगस्त, 1984 को हुआ था। सुनील छेत्री भारत के फुटबॉल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में से एक हैं। वे AIFF प्लेयर ऑफ़ द इयर ख़िताब वर्ष 2007, 2011, 2013, 2014 और 2017 में कुल चार बार जीत चुके हैं।
मौजूदा दौर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाडियों में अग्रणी हैं। उन्होंने 101 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 64 गोल किये हैं। सुनील छेत्री इंडियन सुपरलीग में बेंगलुरु ऍफ़.सी. की ओर से खेलते हैं। वे अपने करियर के विभिन्न स्तरों में मोहन बागान, कंसास सिटी विज़ार्ड्स, चिराग यूनाइटेड जैसे फुटबॉल क्लब के लिए खेल चुके हैं।

🐦🐦🐦🐦🐦🐦🐦🐦🐦🐦🐦🐦

5. किस सोशल नेटवर्किंग कंपनी ने भारत में इंटरैक्टिव गेम शो “कन्फेटी” लांच किया?
उत्तर – फेसबुक
फेसबुक ने 4 जून, 2019 को भारत ने पहला इंटरैक्टिव गेम शो “कन्फेटी” लांच किया। इसकी घोषणा मुंबई में फेसबुक के सोशल एंटरटेनमेंट समिट के दौरान की गयी।
कन्फेटी
यह भारत में फेसबुक का पहला आधिकारिक शो है, यह शो 12 जून, 2019 से शुरू होगा। इसका प्रसारण बुधवार से रविवार के बीच “फेसबुक वाच” पर किया जायेगा, यह फेसबुक का विडियो प्लेटफार्म है। इस गेम शो में विजेता को प्रतिदिन 3 लाख रुपये इनामस्वरुप प्रदान किये जायेंगे, इसमें पॉप कल्चर से सम्बंधित सवाल पूछे जायेंगे।
इस इंटरैक्टिव गेम को पहले अमेरिका में लांच किया गया था। अब इसके संस्करणों का आयोजन यूनाइटेड किंगडम, मेक्सिको, कनाडा, वियतनाम, फिलीपींस तथा थाईलैंड में किया जा रहा है।
फेसबुक वाच
फेसबुक वाच एक विडियो-ऑन-डिमांड सेवा है, इसे फेसबुक ने 2018 में लांच किया गया था। इसके द्वारा फेसबुक, गूगल के यूट्यूब से प्रतिस्पर्धा करने की योजना बना रहा है।
फेसबुक
फेसबुक विश्व की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग कंपनी है, व्हाट्सएप्प और इन्स्टाग्राम इसकी सब्सिडियरी हैं। फेसबुक की स्थापना 4 फरवरी, 2004 को की गयी थी। इसके सह- संस्थापक मार्क जकरबर्ग, एदुआर्दो सेवरिन, एंड्रू मैककॉलम, डस्टिन मोस्कोवित्ज़ और क्रिस ह्यूज़ हैं। फेसबुक का मुख्यालय अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया के मेनलो पार्क में स्थित है। जनवरी 2018 के आंकड़ों के अनुसार फेसबुक के लगभग 2.2 अरब यूजर हैं।

👟👟👟👟👟👟👟👟👟👟👟👟

6. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने भारत के हवाई ट्रैफिक के आधुनिकीकरण के लिए किस कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – बोइंग
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने भारत के हवाई ट्रैफिक के आधुनिकीकरण के लिए बोइंग के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।
मुख्य बिंदु
एयरोस्पेस क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बोइंग ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के साथ तकनीकी सहायता के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये है, इस समझौते के तहत बोईंग और AAI भारत में हवाई ट्रैफिक के आधुनिकीकरण के लिए 10 वर्ष के वृहत रोडमैप को विकसित करेंगे। यह रोडमैप 18 महीने के भीतर तैयार कर लिया जायेगा।
बोइंग द्वारा विकसित इस रोडमैप का उपयोग भारतीय राष्ट्रीय एयरस्पेस प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए किया जाएगा। यह रोडमैप उत्तम वैश्विक तथा स्थानीय विधियों पर आधारित होगा। इसके तहत भारत में एयरस्पेस क्षमता, संचार, निगरानी, नेविगेशन तथा हवाई ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाया जाएगा।
बोइंग मौजूदा तकनीकों तथा विधियों का विश्लेषण करेगा, इससे आवश्यक चीज़ों में बदलाव करने में सहायता मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के लिए बोइंग भारतीय विमानन महानिदेशालय, भारत में कार्य करने वाली एयरलाइन्स, एअरपोर्ट ऑपरेटर्स इत्यादि के साथ मिलकर कार्य करेगा।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority of India)
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority of India) केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्रालय के अधीन एक वैधानिक संगठन है। यह भारत में नागरिक विमानन अधोसंरचना प्रबंधन, अपग्रेडेशन इत्यादि कार्य करता है। इसकी स्थापना 1995 में हुई थी, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। यह भारतीय हवाई क्षेत्र में हवाई यातायात प्रबंधन सेवा भी प्रदान करता है। यह भारत में 125 हवाईअड्डों का प्रबंधन करता है, इसमें 17 अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे, 7 सीमाशुल्क हवाईअड्डे, 78 घरेलु हवाईअड्डे इत्यादि शामिल हैं।

🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈

7. अमेरिका के हाउस ऑफ़ रिप्रेजेन्टेटिव्स की अध्यक्ष बनने वाली पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला कौन हैं?
उत्तर – प्रमिला जयपाल
भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसवुमन प्रमिला जयपाल अमेरिका के हाउस ऑफ़ रिप्रेजेन्टेटिव्स की अध्यक्ष बनने वाली पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला बनीं। इस बार कांग्रेस में सर्वाधिक 17 एशियाई-अमेरिकी कानून-निर्माता शामिल हुए हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

8. सिद्धार्थ रावत किस खेल से जुड़े हुए हैं?
उत्तर – टेनिस
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सिद्धार्थ रावत ने हाल ही में ITF का फ्यूचर टेनिस टूर्नामेंट जीता, उन्होंने जापान के रियो नोगुची को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। उन्हें इनामस्वरुप 25,000 डॉलर प्रदान किये गये।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

9. हाल ही में किस देश ने समुद्री प्लेटफार्म से राकेट लांच करने में सफलता प्राप्त की?
उत्तर – चीन
चीन ने हाल ही में पहली बार समुद्र में तैरते हुए प्लेटफार्म से सफलतापूर्वक राकेट को लांच किया, इसके साथ ही चीन इस उपलब्धि को हासिल करने वाला विश्व का तीसरा देश बन गया है। इससे पहले रूस और अमेरिका भी समुद्र में तैरते हुए प्लेटफार्म से पृथ्वी के कक्षा में उपग्रह लांच कर चुके हैं। चीनी अन्तरिक्ष एजेंसी CNSA ने अनुसार येलो सी से 5 जून, 2019 को लॉन्ग मार्च 11 राकेट एक तैरते हुए प्लेटफार्म से लांच किया गया। इसी वर्ष चीन ने चन्द्रमा के दूरस्थ भाग पर स्पेसक्राफ्ट को लैंड करके इतिहास रचा था। चीन ने चन्द्रमा की सतह पर अनुसन्धान बेस स्थापित करने की महत्वकांक्षी योजना बनाई है। चीन ने पृथ्वी की कक्षा में अन्तरिक्ष स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य भी रखा है। इसके अतिरिक्त चीन मंगल गृह के लिए भी खोजी मिशन भेजने का प्रयास कर रहा है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

10. 2019 G-20 वित्त मंत्रियों की बैठक का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर – फुकुओका
8-9 जून, 2019 को जापान के फुकुओका में G-20 वित्त मंत्रियों तथा केन्द्रीय बैंक गवर्नर्स की बैठक का आयोजन किया जायेगा। इस दो दिवसीय इवेंट में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल होंगी। इस बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास भी शरीक हो सकते हैं। इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था के समक्ष मौजूद चुनौतियों, अधोसंरचना में निवेश तथा अंतर्राष्ट्रीय कर जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है।
जी-20
जी-20 सरकारों व केन्द्रीय बैंकों का एक अंतर्राष्ट्रीय फोरम है, इसमें विश्व के सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। जी-20 का गठन 26 सितम्बर, 1999 को किया गया था। इसका उद्देश्य सदस्य देशों को वैश्विक अर्थव्यवस्था के मुख्य बिन्दुओं व समस्याओं पर चर्चा करने के लिए एकत्रित करना है। जी-20 समूह के सदस्य इस प्रकार हैं : अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और यूरोपियन संघ।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

Report Page